देश की खबरें | नड्डा ने किया नई टीम का ऐलान, राम माधव, मुरलीधर राव की छुट्टी, नये चेहरों को मौका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपनी बहुप्रतीक्षित टीम का ऐलान कर दिया। लंबी मशक्कत के बाद तैयार की गई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम से राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन की महासचिव पद से छुट्टी कर दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपनी बहुप्रतीक्षित टीम का ऐलान कर दिया। लंबी मशक्कत के बाद तैयार की गई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम से राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन की महासचिव पद से छुट्टी कर दी गई है।

इसी प्रकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से उमा भारती, विनय सहस्रबुद्धे, प्रभात झा, ओम माथुर, श्याम जाजू, अविनाश राय खन्ना और रेणू देवी जैसे दिग्गजों की छुट्टी कर उनके स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बड़ा दावा, कहा- बिहार में NDA को फिर मिलेगी जीत.

नड्डा ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों में भी व्यापक बदलाव करते हुए लगभग सभी पुराने अध्यक्षों को हटाकर नए चेहरों को अवसर दिया है।

संगठन की दृष्टि से महत्पवूर्ण महासचिव के पद पर पांच नए चेहरों को नियुक्त किया गया है जबकि भूपेंद्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय और अरूण सिंह को उनके पदों पर बरकरार रखा गया है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: अदार पूनावाला ने पूछा- क्या सरकार के पास अगले एक साल में कोरोना वैक्सीन पर खर्च करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये हैं?.

नए महासचिवों की सूची में हाल ही राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए दुष्यंत गौतम भी शामिल हैं। पुरानी टीम में वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे। उनके अलावा नए महासचिवों में भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, कर्नाटक सरकार में मंत्री सी टी रवि, राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग और असम से पार्टी के सांसद दिलीप सैकिया शामिल हैं। चुग पिछली टीम में राष्ट्रीय सचिव थे।

उपाध्यक्ष के पद पर भी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को छोड़कर लगभग सभी पुराने चेहरों को हटा दिया है और नए चेहरों को नियुक्त किया है।

नए चेहरों में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती बेन शियाल, (तीनों सांसद), तेलंगाना भाजपा की नेता डी के अरुणा, नागालैंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम चुबा एओ और केरल के पूर्व सांसद अब्दुल्ला कुट्टी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के विभिन्न मोर्चों में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए तेजतर्रार सांसद व युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। वह पूनम महाजन की जगह लेंगे।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर को वीरेंद्र सिंह मस्त की जगह किसान मोर्चा का अध्यक्ष, तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मणडा को दारा सिंह चौहान की जगह ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष, लाल सिंह आर्य को विनोद सोनकर की जगह अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष, समीर ओरांव को रामविचार नेताम की जगह अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

लंबे अरसे तक पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी की जगह जमाल सिद्दिकी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रवक्ताओं की सूची का विस्तार करते हुए 23 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल बलूनी को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। साथ ही वे पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख के पद पर भी बने रहेंगे। प्रवक्ताओं की सूची से मीनाक्षी लेखी को बाहर कर दिया गया है। नए प्रवक्ताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, सांसदों में अपराजिता सारंगी, हिना गावित, राजू बिष्ट और राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं।

पहले से प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी निभा रहे सैयद शाहनवाज हुसैन, सुधांशु त्रिवेदी, संबित पात्रा, राजीव प्रताप रूडी, नलिन कोहली, ऑम वडक्कन और गोपाल कृष्ण अग्रवाल को बरकरार रखा गया है।

नड्डा ने कुछ एक पुराने चेहरों को बरकरार रखते हुए सचिवों की पूरी टीम में भी व्यापक बदलाव किया है। हसन राजा, रमन डेका, सुधा यादव, आर पी सिंह, ज्योति धुर्वे, रजनीश कुमार, महेश गिरी, राहुल सिन्हा और तीरथ सिंह रावत की छुट्टी हो गई है।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील देवधर और सत्या कुमार ही सचिव पद पर अपनी जगह बचाए रखने में कामयाब हुए हैं।

नए सचिवों में विनो तावड़े,विनोद सोनकर, विश्वेश्वर टूडू, अरविंद मेनन, हरीश द्विवेदी, पंकजा मुंडे, ओमप्रकाश ध्रुवे, अनुपम हाजरा, नरेंद्र सिंह, विजया रहाटकर और अल्का गुर्जर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी