देश की खबरें | नड्डा ने कांग्रेस पर नक्सलियों के प्रति उदार रुख रखने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कांग्रेस पर नक्सलियों के प्रति उदार रुख रखने का आरोप लगाया और कहा कि इसे लेकर इस पार्टी पर ‘‘सवाल’’ खड़े होते रहे हैं।

चेन्नई, चार अप्रैल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कांग्रेस पर नक्सलियों के प्रति उदार रुख रखने का आरोप लगाया और कहा कि इसे लेकर इस पार्टी पर ‘‘सवाल’’ खड़े होते रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में जवानों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार जवानों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

चेन्नई में प्रेसवार्ता के दौरान नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी ने नक्सलवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति का हमेशा पालन किया है।

वह कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणियों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया था, ‘‘दुखद है कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और गृहमंत्री (अमित शाह) चुनाव प्रचार में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें नक्सलवाद की बुराई से निपटने की फुर्सत नहीं है। बस टीवी पर घोषणाएं करना काफी नहीं हैं। हमें निर्णायक रणनीति एवं ब्लूप्रिंट सामने रखने की जरूरत है।’’

नड्डा ने आरोप लगाया, ‘‘ हालांकि, मैं यह भी कहना चाहुंगा कि नक्सलियों के प्रति कांग्रेस के उदार रुख रखने को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड