एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी करेंगे नडाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल जनवरी के बाद से टूर पर नहीं खेले हैं।

खेल की खबरें | ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी करेंगे नडाल

बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल जनवरी के बाद से टूर पर नहीं खेले हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, ‘‘एक साल तक टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा नहीं करने के बाद अब वापसी का समय। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वापसी जनवरी के पहले हफ्ते में ब्रिसबेन में होगी। मिलता हूं। ’’

वह आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में मिली हार के दौरान कूल्हे में चोट लगा बैठे थे।

मई में फ्रेंच ओपन के शुरू होने से पहले नडाल ने घोषणा की थी कि वह टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे जिसे वह रिकॉर्ड 14 बार जीत चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह कब वापसी करेंगे।

उन्होंने तब कहा था कि उन्हें 2024 में खेलने की उम्मीद है जो उनका अंतिम सत्र हो सकता है।

उन्होंने उस समय एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, ‘‘आपको नहीं पता कि चीजें कैसी रहती हैं। लेकिन मेरी इच्छा है कि अगला साल मेरे करियर का अंतिम वर्ष होगा। ’’

जून में बार्सिलोना में उनकी ‘आर्थोस्कोपिक’ सर्जरी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).