खेल की खबरें | मेदवेदेव को सीधे सेट में हराकर नडाल फाइनल में, नोरी से होगी भिड़ंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया ओपन फाइनल में मेदवेदेव को पांच सेट में हराने वाले नडाल को शुक्रवार को रूस के इस खिलाड़ी को 6-3, 6-3 से हराने के लिए अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।

आस्ट्रेलिया ओपन फाइनल में मेदवेदेव को पांच सेट में हराने वाले नडाल को शुक्रवार को रूस के इस खिलाड़ी को 6-3, 6-3 से हराने के लिए अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।

पिछले महीने आस्ट्रेलियाई ओपन में 35 साल के नडाल ने पहले दो सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए मेदवेदेव को हराया था जो सोमवार को नई रैंकिंग जारी होने पर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बनेंगे।

नडाल ने मौजूदा सत्र में अपने सभी 14 मुकाबले जीते हैं और अब वह अकापुल्को में चौथा खिताब जीतने उतरेंगे।

दूसरी तरफ नोरी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए स्टेफानोस सितसिपास को 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।

जनवरी में अपने चारों मुकाबले गंवाने के बाद नोरी फरवरी में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस महीने 10 मैच जीते चुके हैं जबकि एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने पिछले हफ्ते डेलरे बीच में अपने करियर का तीसरा एटीपी खिताब भी जीता।

छठे वरीय नोरी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी सितसिपास को हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\