खेल की खबरें | नडाल नॉर्डिया ओपन के फाइनल में बोर्गेस से हारे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सातवीं वरीयता प्राप्त पुर्तगाल खिलाड़ी ने स्पेन के अनुभवी खिलाड़ी की सर्विस को पांच बार तोड़कर एटीपी टूर पर अपनी पहली जीत दर्ज की।
सातवीं वरीयता प्राप्त पुर्तगाल खिलाड़ी ने स्पेन के अनुभवी खिलाड़ी की सर्विस को पांच बार तोड़कर एटीपी टूर पर अपनी पहली जीत दर्ज की।
नडाल 2022 फ्रेंच ओपन के बाद पहली बार एटीपी टूर पर किसी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे थे।
बोर्गेस ने इस एकतरफा जीत के बाद कहा, ‘‘ यह शानदार है, टेनिस में कभी-कभी ऐसा होता है जिसकी आप उम्मीद नहीं करते है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि यहां हम सभी चाहते थे कि राफा (नडाल) जीते, मेरे अंदर का एक हिस्सा भी यही चाहता था, लेकिन दूसरा हिस्सा मुझे कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित कर रहा था।’’
नडाल ने स्वीडन में 2005 में 19 वर्ष की उम्र में खिताब जीता था जिसके बाद वह पहली बार यहां खेल रहे थे । वह पेरिस में रोलां गैरो पर ओलंपिक में खेलने की तैयारी में हैं ।
उन्होंने पहले दौर में स्वीडन के महान खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के बेटे लियो बोर्ग को हराया । 38 वर्ष के नडाल ने विम्बलडन में भाग नहीं लिया था । वह पिछले डेढ़ साल से कूल्हे और पेट की चोटों से जूझ रहे हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

