एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | नडाल पीठ दर्द के कारण नहीं खेले, जोकोविच की टीम ने जीत से की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व में दूसरे नंबर के नडाल ने आस्ट्रेलिया के अलेक्स डि मिनौर के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मैच से पूर्व ट्विटर पर घोषणा की कि उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि मैं गुरुवार तक फिट हो जाऊंगा।’’

खेल की खबरें | नडाल पीठ दर्द के कारण नहीं खेले, जोकोविच की टीम ने जीत से की शुरुआत

विश्व में दूसरे नंबर के नडाल ने आस्ट्रेलिया के अलेक्स डि मिनौर के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मैच से पूर्व ट्विटर पर घोषणा की कि उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि मैं गुरुवार तक फिट हो जाऊंगा।’’

उनके हटने के बाद राबर्टो बातिस्ता आगुट स्पेन के नंबर एक खिलाड़ी बन गये हैं और वह मिनौर के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे जबकि पाब्लो कारेनो बस्टा नंबर दो खिलाड़ी की जगह लेंगे।

इस बीच शीर्ष रैंकिंग के नोवाक जोकोविच की अगुवाई में सर्बिया ने कनाडा पर 2-1 की जीत से खिताब बचाने के अपने अभियान की शुरुआत की।

जोकोविच ने डेनिस शापोवालोव को 7-5, 7-5 को हराकर मुकाबले को युगल मैच तक खींच दिया। इसके बाद उन्होंने फिलिप क्राजिनोविच के साथ मिलकर मिलोस राओनिच और शापावालोव को 7-5, 7-6 (4) से हराया। इस बीच सर्बियाई प्रशंसक उनका हौसला बढ़ाते रहे।

ग्रुप सी के मुकाबले में इटली ने आस्ट्रिया को 2-1 से हराया। मैटियो बेरेटिनी ने इस मुकाबले में यूएस ओपन चैंपियन डोमिनिक थीम पर 6-2, 6-4 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की।

आस्ट्रिया ने डेनिस नोवाक की फैबियो फोगनिनी पर जीत से शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी। बेरेटिनी ने ऐसे समय में उलटफेर किया और फिर युगल मैच जीतने में भी अहम भूमिका निभायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).