विदेश की खबरें | म्यामां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया, चार लोगों के मारे जाने की खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऐसी खबरें हैं कि पुलिस ने म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून में गोलियां चलाईं और प्रदर्शनकारियों को सड़कों से हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे तथा पानी की बौछारें छोड़ीं। प्रदर्शनकारी देश की नेता आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने की मांग कर रहे हैं।

ऐसी खबरें हैं कि पुलिस ने म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून में गोलियां चलाईं और प्रदर्शनकारियों को सड़कों से हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे तथा पानी की बौछारें छोड़ीं। प्रदर्शनकारी देश की नेता आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जिनमें गोलियों के खोखे दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई खबरों में एक युवक की पहचान हुई है और ऐसा माना जा रहा है कि यह युवा यांगून में मारा गया है। तस्वीरों में उसका शव दिखाई दे रहा है।

दक्षिणपूर्वी म्यामां के छोटे से शहर दावेई में भी सुरक्षा बलों ने हिंसक कार्रवाई की। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार एक प्रदर्शन मार्च के दौरान तीन लोग मारे गए है। हालांकि मारे गए लोगों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

रविवार को हिंसा उस वक्त भड़की जब मेडिकल के छात्र राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाल रहे थे। घटना की तस्वीरों और वीडियो में प्रदर्शनकारी उस वक्त भागते दिख रहे हैं जब पुलिस ने उन पर सख्ती की।

यांगून में हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सड़कों पर गोली की आवाजें सुनी जा सकती थी और लोगों पर ‘स्मोक ग्रेनेड’ फेंके जाने की भी खबर है।

न्यूयार्क के संगठन ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ के लिए एशिया के उपनिदेशक फिल रॉबर्टसन ने कहा, ‘‘म्यामां के सुरक्षा बलों ने देशभर के कई कस्बों और शहरों में घातक बल का स्पष्ट रूप से इस्तेमाल किया है जो अस्वीकार्य है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया म्यामां सैन्य जुंटा के कृत्यों को देख रही है, और उन्हें जवाबदेह ठहराएगी।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका