विदेश की खबरें | म्यांमा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया, चार लोगों के मारे जाने की खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यांगून, 28 फरवरी (एपी) म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने विरोध प्रदर्शनों को समाप्त कराने के लिए कड़ी कार्रवाई करते हुए यहां आंसू गैस के गोले दागे तथा पानी की बौछार की। इस घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबर है।

यांगून, 28 फरवरी (एपी) म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने विरोध प्रदर्शनों को समाप्त कराने के लिए कड़ी कार्रवाई करते हुए यहां आंसू गैस के गोले दागे तथा पानी की बौछार की। इस घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबर है।

ऐसी खबरें हैं कि पुलिस ने म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून में गोलियां चलाईं और प्रदर्शनकारियों को सड़कों से हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे तथा पानी की बौछार की। प्रदर्शनकारी देश की नेता आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिनमें कारतूस के खोखे दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई खबरों में एक युवक की पहचान हुई है और ऐसा माना जा रहा है कि यह युवा यांगून में मारा गया है। तस्वीरों में उसका शव दिखाई दे रहा है।

दक्षिणपूर्वी म्यांमा के छोटे से शहर दावेई में भी सुरक्षा बलों ने हिंसक कार्रवाई की। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार एक प्रदर्शन मार्च के दौरान तीन लोग मारे गए है। हालांकि मारे गए लोगों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

रविवार को हिंसा उस वक्त भड़की जब मेडिकल के छात्र राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाल रहे थे। घटना की तस्वीरों और वीडियो में प्रदर्शनकारी उस वक्त भागते दिख रहे हैं जब पुलिस ने उन पर सख्ती की।

यांगून में हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सड़कों पर गोली की आवाजें सुनी जा सकती थी और लोगों पर ‘स्मोक ग्रेनेड’ फेंके जाने की भी खबर है।

न्यूयार्क के संगठन ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ के लिए एशिया के उपनिदेशक फिल रॉबर्टसन ने कहा, ‘‘म्यांमा के सुरक्षा बलों ने देशभर के कई कस्बों और शहरों में घातक बल का स्पष्ट रूप से इस्तेमाल किया है जो अस्वीकार्य है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया म्यांमा सैन्य जुंटा के कृत्यों को देख रही है, और उन्हें जवाबदेह ठहराएगी।’’

एपी

देवेंद्र नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\