विदेश की खबरें | म्यामां चुनावः सू ची की पार्टी ने जीत दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पार्टी ने दावा पेश कर दिया है लेकिन देश के संघीय चुनाव आयोग ने रविवार को हुए मतदान के परिणाम अभी तक जारी नहीं किए हैं।

पार्टी ने दावा पेश कर दिया है लेकिन देश के संघीय चुनाव आयोग ने रविवार को हुए मतदान के परिणाम अभी तक जारी नहीं किए हैं।

एनएलडी सूचना समिति के प्रवक्ता मोन्यवा आंग शीन ने कहा, ‘‘मैं अब पुष्टि कर सकता हूं कि हम 322 से अधिक सीटों पर जीत रहे हैं।’’ संसद में 642 सीट है।

यह भी पढ़े | US Election Results 2020: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई संदेश भेजने से परहेज कर रहा चीन.

मोन्यवा आंग शीन ने कहा, ‘‘हम कुल 377 सीट पर जीतने जा रहे हैं। लेकिन इनकी संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।’’

मतदान प्रतिशत को लेकर आधिकारिक विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं और संघीय चुनाव आयोग ने पहले कहा था कि पूरे परिणाम जारी करने में एक हफ्ते का समय लग सकता है।

यह भी पढ़े | अमेरिका में कुत्ते को लेकर हुई बहस में चली गोलियां, 8 लोग घायल.

एनएलडी की जीत की उम्मीद थी लेकिन इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि जातीय अल्संख्यक दलों के साथ इसके संबंध खराब होने के कारण सीटों की संख्या कम हो सकती है, जिनके साथ 2015 के चुनावों में इसका गठबंधन था।

एनएलडी का आकर्षण इसकी नेता आंग सान सू ची की लोकप्रियता पर आधारित है, जो 2015 के चुनावों के बाद स्टेट काउंसिलर के पद के साथ सरकार की मुखिया बनी थीं।

इस चुनाव में एनएलडी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर देश में पांच दशक के सैन्य शासन का अंत किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\