एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | म्यांमा में प्रदर्शनकारियों पर फिर बल प्रयोग किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में इस सप्ताह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुई हिंसा में 50 लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत ने सैन्य सरकार की हिंसक कार्रवाई को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद से कदम उठाने का आग्रह किया था।

विदेश की खबरें | म्यांमा में प्रदर्शनकारियों पर फिर बल प्रयोग किया गया

देश में इस सप्ताह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुई हिंसा में 50 लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत ने सैन्य सरकार की हिंसक कार्रवाई को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद से कदम उठाने का आग्रह किया था।

यांगून में शनिवार को ताजा विरोध प्रदर्शन हुआ जहां प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए हथगोलों और आंसू गैस का प्रयोग किया गया।

बुधवार को यहां 18 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी।

उत्तरी राज्य कचिन की राजधानी मिटकिना, दक्षिण में स्थित मायेक और दक्षिण पूर्व में दावेई में भी विरोध प्रदर्शन हुए जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों तथा छात्रों पर आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।

इसके अलावा म्यांमा के अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हुए।

देश की सेना ने आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को एक फरवरी को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इस तख्तापलट के खिलाफ देशभर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).