एजेंसी न्यूज

मेरा बेटा जूनियर ट्रंप और बेटी इवांका मेरी तरह ही भारत के बारे में बहुत सोचते हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके परिवार के भारत के प्रति प्रेम का संकेत देते हुए कहा कि उनकी तरह ही उनकी बेटी इवांका, बेटा डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी मित्र किम्बर्ली गिलफॉय भारत के बारे में बहुत सोचते हैं. वर्ष 2016 में हुए चुनाव में भी ट्रंप के परिवार ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बीच प्रचार किया था. इवांका भारत संबंधी मुद्दों पर ट्वीट करती रहती हैं.

मेरा बेटा जूनियर ट्रंप और बेटी इवांका मेरी तरह ही भारत के बारे में बहुत सोचते हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: Getty Images)

वाशिंगटन, पांच सितंबर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने उनके परिवार के भारत के प्रति प्रेम का संकेत देते हुए कहा कि उनकी तरह ही उनकी बेटी इवांका, बेटा डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी मित्र किम्बर्ली गिलफॉय भारत के बारे में बहुत सोचते हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, "मैं भारत को जानता हूं और जिन युवाओं (किम्बर्ली, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और इवांका) का आपने जिक्र किया, उन्हें समझता हूं. वे बहुत अच्छे युवा हैं और मुझे पता है कि मेरी तरह ही भारत के साथ उनका संबंध बहुत अच्छा है."

राष्ट्रपति से सवाल किया गया था, "भारतीय-अमेरिकी समुदाय में काफी लोकप्रिय किम्बर्ली, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और इवांका ट्रंप भारत-अमेरिकी संबंधों के बारे में आपके विचारों के समर्थन में क्या भारतीय अमेरिकियों के बीच आपकी ओर से प्रचार करेंगे?" ट्रंप ने जवाब में कहा, "मैं इन भावनाओं की सराहना करता हूं. वे (किम्बर्ली, ट्रंप जूनियर और इवांका) और मैं भारत के बारे में बहुत सोचते हैं. और मैं आपके प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के बारे में बहुत सोचता हूं."

यह भी पढ़ें: 9/11 Anniversary: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन दोनों शैंक्सविले में मनाएंगे 9/11 की बरसी

वर्ष 2016 में हुए चुनाव में भी ट्रंप के परिवार ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बीच प्रचार किया था. इवांका भारत संबंधी मुद्दों पर ट्वीट करती रहती हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).