देश की खबरें | मेरी ‘निर्वस्त्र’ तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई, रणवीर सिंह ने पुलिस को बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस को बताया कि उनकी जिन ‘निर्वस्त्र’ तस्वीरों के कारण उनके खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया, उनसे ‘छेड़छाड़’ की गई थी।

मुंबई, 15 सितंबर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस को बताया कि उनकी जिन ‘निर्वस्त्र’ तस्वीरों के कारण उनके खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया, उनसे ‘छेड़छाड़’ की गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि रणवीर ने इस बात से इनकार किया कि वह तस्वीर उस फोटोशूट की तस्वीरों में से एक थी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था।

पुलिस ने सिंह का बयान 29 अगस्त को दर्ज किया था।

अधिकारी के अनुसार रणवीर ने पुलिस से कहा कि विवादित तस्वीर को उन्होंने साझा नहीं किया था।

अभिनेता ने पुलिस से यह भी कहा कि जो तस्वीरें उन्होंने साझा की थीं, वह अश्लील नहीं थीं क्योंकि उन्होंने अंत:वस्त्र पहने थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ तस्वीरों से छेड़छाड़ हुई है या नहीं, इसकी जांच के मकसद से उन्हें फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।’’

एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर चेंबूर थाने में सिंह के खिलाफ जुलाई में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को कहा था।

एनजीओ के एक पदाधिकारी ने शिकायत में आरोप लगाया था, ‘‘अभिनेता ने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है।’’

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 292 (अश्लील किताबों आदि की बिक्री), 293 (युवाओं को अश्लील सामग्री की बिक्री), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से कोई शब्द कहना, इशारा करना या किसी कृत्य को अंजाम देना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी