IPL 2024: 'मेरा लक्ष्य भारत के लिए खेलना', LSG को दूसरी जीत दिलाने के बाद बोले मयंक यादव

इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दो मैचों में दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के युवा गेंदबाज मयंक यादव ने कहा कि उनका सपना भारतीय टीम के लिए अधिक से अधिक मैच खेलना है।

Mayank Yadav (Photo Credit: IPL)

बेंगलुरु, दो अप्रैल: इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दो मैचों में दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के युवा गेंदबाज मयंक यादव ने कहा कि उनका सपना भारतीय टीम के लिए अधिक से अधिक मैच खेलना है. यह भी पढें: Mayank Yadav Milestone: मयंक यादव ने रचा इतिहास, IPL की इतिहास में 155+ KPH की स्पीड से सबसे अधिक बार गेंदबाजी करने वाले बने बॉलर

मयंक ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार ओवर में महज 14 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे उनकी टीम इस मैच को 28 रन से जीतने में सफल रही.

मयंक ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार लेने के बाद कहा, ‘‘ दो मैचों में दो बार ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार लेकर अच्छा लग रहा है. मुझे हालांकि ज्यादा खुश इस बात की है कि हम दोनों मैच जीतने में सफल रहे.’’

ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाजों को आउट करने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का है.

इस 21 साल के गेंदबाज ने कहा, ‘‘ मेरा लक्ष्य भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा खेलने का है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सिर्फ शुरुआत है और मेरा पूरा ध्यान अपने लक्ष्य को हासिल करने पर है.’’

मैच में अपने पसंदीदा विकेट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘कैमरुन ग्रीन का विकेट.’’ उन्होंने कहा, ‘‘तेज गेंदबाजी के लिए आपको कई चीजों की जरूरत होती है. आपको अपने खानपान, नींद, थकान से उबरने जैसी चीजों का ध्यान रखना होता है. मैं अभी अपनी डाइट (आहार) पर काफी ध्यान देता हूं और ‘आईस बाथ’ भी ले रहा हूं. इससे मुझे फायदा मिल रहा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें