देश की खबरें | दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के बाद मेरे खेल में सुधार हुआ: बिलिंग्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली की टीम के प्रतिनिधित्व करने के बाद उनका खेल बेहतर हुआ है और वह आगामी नौ अप्रैल से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार है।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली की टीम के प्रतिनिधित्व करने के बाद उनका खेल बेहतर हुआ है और वह आगामी नौ अप्रैल से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार है।

बिलिंग्स 2016 और 2017 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके है। दिल्ली कैपिटल्स ने फरवरी में आईपीएल नीलामी में दो करोड़ रूपये की बोली के साथ उन्हें टीम से जोड़ा था।

बिलिंग्स ने कहा, ‘‘ पिछली बार दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के बाद मेरे खेल में सुधार हुआ था। उम्मीद है, हम एक समूह के रूप में लय हासिल कर इस वर्ष प्रतियोगिता जीत सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आईपीएल में वापसी करना शानदार है। यह खिलाड़ियों का एक बड़ा समूह है और दिल्ली कैपिटल्स बहुत अच्छे से हमारा ख्याल रख रहा हैं। मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं।’’

इस 29 साल के खिलाड़ी ने 187 टी20 मैचों में 3527 रन बनाने के साथ 107 कैच और 17 स्टंपिंग किये है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे आईपीएल पसंद है। यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंटों में से एक है और इसे लेकर जितनी चर्चा होती है वह दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकती। मैं टूर्नामेंट में खेलने का इंतजार कर रहा हूं।’’

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दिल्ली केपिटल्स की अगुवाई करेंगे और बिलिंग्स ने उनके साथ अपने अनुभव को साझा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद है जब मैंने पहली बार ऋषभ को खेलते देखा था। हम अभ्यास कर रहे थे और वह क्रिस मौरिस, नाथन कूल्टर-नाइल और दूसरे गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगा रहा था। तब मैंने राहुल द्रविड (टीम के तत्कालीन मेंटोर) से पूछा था कि यह खिलाड़ी कौन है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ और अब हम सब जानते हैं कि ऋषभ पंत कौन हैं और मैंने वास्तव में उस समय कहा कि वह शायद सबसे अच्छा युवा खिलाड़ी है जिसे मैंने देखा है।’’

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में अपने अभियान की शुरूआत 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी