खेल की खबरें | मेरा पसंदीदा खिलाड़ी है स्कॉट बोलैंड , कहा आस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत पर टीम की 209 से से जीत में निर्णायक भूमिका निभाने वाले स्कॉट बोलैंड की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके पसंदीदा खिलाड़ी रहेंगे ।

लंदन, 11 जून आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत पर टीम की 209 से से जीत में निर्णायक भूमिका निभाने वाले स्कॉट बोलैंड की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके पसंदीदा खिलाड़ी रहेंगे ।

बोलैंड ने पूरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया और भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल, विराट कोहली तथा रविंद्र जडेजा के विकेट लिये ।

कमिंस ने कहा ,‘‘ जब जरूरत थी, तब हमने अच्छा खेल दिखाया । भारत ने वापसी की कोशिश की लेकिन मैच में अधिकांश समय हमारा दबदबा रहा । बोलैंड मेरा पसंदीदा खिलाड़ी है और रहेगा ।’’

उन्होंने कहा,‘‘ ब्रेक से आने के बाद हर किसी ने जरूरत के समय खुद को ढाल लिया । सभी ने अच्छा खेला और एशेज पर फोकस करने से पहले कुछ दिन इस जीत का खुमार रहेगा ।’’

उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की भी तारीफ की जिन्होंने चौथे विकेट के लिये 285 रन की साझेदारी की थी ।

कमिंस ने कहा ,‘‘ टॉस हारने का भी हमें अफसोस नहीं हुआ हालांकि हम भी गेंदबाजी चुनते । जिस तरह से ट्रेविस और स्मिथ ने साझेदारी की , हम दबाव बनाने में कामयाब रहे ।’’

वहीं बोलैंड ने कहा ,‘‘ हमारे गेंदबाजों के लिये यह अच्छा है कि हम 20 विकेट लेने में कामयाब रहे । हमने पिच से मिल रही उछाल का फायदा उठाया । कोहली को आउट करना अच्छा रहा । हमारे फील्डरों ने अच्छे कैच लपके ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज