Swati Maliwal Sexually Assaulted: 'बचपन में मेरे पिता ने मेरा किया यौन उत्पीड़न', DCW की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने सुनाई अपनी आपबीती- VIDEO
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पिता ने बचपन में उनका यौन उत्पीड़न किया था और इस आघात ने उन्हें महिलाओं के अधिकारों के वास्ते लड़ने के लिए प्रेरित किया था.
Swati Maliwal Sexually Assaulted: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पिता ने बचपन में उनका यौन उत्पीड़न किया था और इस आघात ने उन्हें महिलाओं के अधिकारों के वास्ते लड़ने के लिए प्रेरित किया था. मालीवाल ने यहां डीसीडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा कि चौथी कक्षा तक उन्हें दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं बच्ची थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था। मैं उस समय बहुत छोटी थी. मेरे पिता मुझे मारते थे और मैं खुद को बचाने के लिए पलंग (बेड) के नीचे छिप जाती थी.
उन्होंने कहा, ‘‘पलंग के नीचे छिपकर मैं सोचती थी, मैं ऐसे पुरुषों को कैसे सबक सिखाऊंगी जो महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और मैं महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में कैसे मदद कर सकती हूं. यह भी पढ़े: Swati Maliwal Video: DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बयां किया अपने बचपन का दर्द, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Video:
#WATCH | "I was sexually assaulted by my father when I was a child. He used to beat me up, I used to hide under the bed," DCW chief Swati Maliwal expresses her ordeal alleging her father sexually assaulted her during childhood pic.twitter.com/GsUqKDh2w8
— ANI (@ANI) March 11, 2023
अपनी आपबीती सुनाते हुए मालीवाल ने कहा कि उनके पिता उनकी चोटी पकड़कर उनकी पिटाई करते थे, जिससे खून भी बहने लगता था। उन्होंने कहा, ‘‘यह तब तक हुआ जब तक मैं चौथी कक्षा में थी. गौरतलब है कि अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य खुशबू सुंदर ने हाल में कहा था कि आठ साल की उम्र में उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

