देश की खबरें | सोनिया, राहुल गांधी की ओर से ‘लूट’ पर मेरे रुख के चलते मेरी बेटी को निशाना बनाया गया: स्मृति ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के इस आरोप को ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ बताते हुए शनिवार को खारिज किया कि उनकी बेटी गोवा में एक अवैध बार चलाती हैं। ईरानी ने दावा किया कि अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में सोनिया और राहुल गांधी की ‘‘5,000 करोड़ रुपये की लूट’’ पर उनके मुखर रुख के कारण उनकी बेटी को निशाना बनाया जा रहा है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के इस आरोप को ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ बताते हुए शनिवार को खारिज किया कि उनकी बेटी गोवा में एक अवैध बार चलाती हैं। ईरानी ने दावा किया कि अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में सोनिया और राहुल गांधी की ‘‘5,000 करोड़ रुपये की लूट’’ पर उनके मुखर रुख के कारण उनकी बेटी को निशाना बनाया जा रहा है।

ईरानी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने उनकी बेटी जोइश का चरित्र हनन किया और उसे निशाना बनाया। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस को उनकी बेटी द्वारा कोई गड़बड़ी किए जाने का सबूत दिखाने की चुनौती दी।

महिला और बाल विकास मंत्री ईरानी ने पूछा कि क्या कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा संवाददाता सम्मेलन में दिखाए गए कथित नोटिस में उनकी बेटी का नाम है।

ईरानी ने कहा कि उनकी 18 वर्षीय बेटी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है और कोई बार नहीं चलाती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी परिवार के इशारे पर उनकी बेटी को निशाना बनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

ईरानी ने कहा, ‘‘मेरी बेटी की गलती यह है कि उसकी मां सोनिया और राहुल गांधी द्वारा 5,000 करोड़ रुपये की लूट किए जाने पर एक संवाददाता सम्मेलन करती है। उसकी गलती यह है कि उसकी मां ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता ईरानी ने राहुल गांधी को 2024 में फिर से अमेठी लोकसभा सीट से लड़ने की चुनौती दी और संकल्प जताया कि वह उन्हें फिर से परास्त करेंगी। ईरानी ने कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता और 18 साल की बेटी की मां के रूप में यह उनका वादा है।

ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी को हराया था। उन्होंने आरोप पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, ‘‘मैं कानून की अदालत और लोगों की अदालत में जवाब मांगूंगी।’’

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पुत्री गोवा में ‘‘गैरकानूनी बार’’ चला रही हैं। मुख्य विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी आग्रह किया कि वह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री को बर्खास्त करें।

कांग्रेस ने एक कागजात जारी करते हुए दावा किया कि आबकारी विभाग की ओर से बार को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया था और जिस अधिकारी ने नोटिस दिया था उसका कथित तौर पर तबादला किया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे एक ‘‘बहुत गंभीर मुद्दा’’ करार दिया।

पलटवार करते हुए ईरानी ने कहा कि खेड़ा ने यह बताने के लिए दस्तावेज दिखाए कि बार को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। उन्होंने पूछा कि क्या कागजात में उनकी बेटी जोइश का नाम है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में गांधी परिवार की कथित भूमिका को उस पर लेकर हमला करती रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया और राहुल गांधी दोनों से पूछताछ की है, जिसका विपक्षी दल ने कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस ने आरोपों को प्रतिशोध के तहत की जा रही कार्रवाई और डराने-धमकाने की रणनीति बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\