मुंबई की महापौर के बारे में की गईं मेरी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया: भाजपा विधायक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के बारे में की गईं उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी.
मुंबई, 9 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के बारे में की गईं उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी. शिवेसना नेता पेडनेकर ने दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में शेलार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (4) (द्विअर्थी टिप्पणी करना) और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या भाव-भंगिमा का इस्तेमाल करन) के तहत मामला दर्ज किया गया.
शेलार ने हाल में वर्ली इलाके में सिलेंडर फटने के मामले में शिवसेना शासित बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की आलोचना करते हुए कथित तौर पर यह टिप्पणी की थी. घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी. शेलार ने यहां पत्रकारों से कहा, ''मेरे खिलाफ दर्ज की गई पुलिस शिकायत कुछ दिन पहले दिए गए एक प्रेस बयान पर आधारित है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: कानपुर में साकेत नगर इलाके में एक फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग (देखें वीडियो)
संवाददाता सम्मेलन का पूरा वीडियो सबके सामने है. मेरे शब्दों को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया ताकि मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके.'' भाजपा नेता ने कहा कि दोनों के राजनीतिक गुट अलग-अलग होने के बावजूद महापौर पेडनेकर के साथ उनके संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

