देश की खबरें | 'लाइगर' में मेरा किरदार अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा : विजय देवरकोंडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शनिवार को कहा कि आगामी फिल्म 'लाइगर' में एक मुक्केबाज की भूमिका निभाना उनके लिए मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है।

मुंबई, दो जुलाई अभिनेता विजय देवरकोंडा ने शनिवार को कहा कि आगामी फिल्म 'लाइगर' में एक मुक्केबाज की भूमिका निभाना उनके लिए मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है।

'लाइगर' में विजय ने मुंबई की झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक ऐसे शख्स की भूमिका निभाई है जो एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) चैंपियनशिप में भाग लेता है।

विजय (33) ने कहा कि 'लाइगर' में उन्होंने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

विजय ने टि्वटर पर फिल्म का एक नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "मेरे लिए यह किरदार निभाना मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। जल्द ही लाइगर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।"

विजय देवरकोंडा को ‘लाइफ इज़ ब्यूटीफुल’, ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी रोमांटिक तेलुगु फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है।

'लाइगर' में विजय के अलावा अनन्या पांडे, रोनित रॉय और महान मुक्केबाज माइक टाइसन भी नजर आएंगे।

यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम ओं में रिलीज होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस