जरुरी जानकारी | एमवीएस इंजीनियरिंग ने ऑक्सीजन उत्पादन के लिए सरकार से मदद मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. औद्योगिक गैस विनिर्माता एमवीएस इंजीनियरिंग ने चिकित्सा उपयोग वाली ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए जरूरी एक प्रमुख घटक जिओलाइट मॉलिक्यूलर सिव्स की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है।

नई दिल्ली, 14 जून औद्योगिक गैस विनिर्माता एमवीएस इंजीनियरिंग ने चिकित्सा उपयोग वाली ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए जरूरी एक प्रमुख घटक जिओलाइट मॉलिक्यूलर सिव्स की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है।

नयी दिल्ली की कंपनी एमवीएस इंजीनियरिंग भारत में औद्योगिक गैस प्रणालियों की अग्रणी कंपनी है और उसने एक साल के भीतर देश भर में 40 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र लगाए हैं।

एमवीएस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक सिद्धार्थ रस्तोगी ने कहा कि उनकी कंपनी के पास दिल्ली-एनसीआर सहित देश भर के कई अस्पतालों से ऑर्डर हैं, लेकिन जिओलाइट मॉलिक्यूलर सिव्स के उपलब्ध नहीं होने के कारण वह उन ऑर्डर को पूरा करने में असमर्थ हैं।

रस्तोगी ने कहा कि प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन (पीएसए) प्रक्रिया के तहत हवा से ऑक्सीजन को अलग करने वाली जिओलाइट मॉलिक्यूलर सिव्स फ्रांस, इटली आदि देशों से आयात की जाती है।

उन्होंने कहा कि सरकारी संगठनों और कुछ अन्य संस्थाओं को तरजीह देने के कारण आपूर्तिकर्ताओं ने ऑर्डर रद्द कर दिए हैं, जिससे कंपनी को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कच्चे माल की आपूर्ति में कृत्रिम कमी को हल करने के लिए तत्काल सरकारी हस्तक्षेप की मांग की है, खासतौर से जिओलाइट मॉलिक्यूलर सिव्स के लिए।’’

रस्तोगी ने कहा कि कंपनी के पास पूरे भारत में अस्पतालों से लगभग 50 ऑर्डर हैं और अन्य 200 ऑर्डर के लिए बातचीत जारी है, जो कच्चे माल की कमी के चलते प्रभावित हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\