देश की खबरें | शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने पर एमवीए का प्रस्तावित प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माफी मांग लेने के बाद भी इस घटना को लेकर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के प्रस्तावित प्रदर्शन की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया है।

ठाणे, 31 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माफी मांग लेने के बाद भी इस घटना को लेकर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के प्रस्तावित प्रदर्शन की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया है।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि एमवीए के घटक दलों ने आंदोलन की जो योजना बनायी है, वह राजनीति से प्रेरित है और यह सबकुछ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक के प्रति विपक्ष का प्रेम दिखावटी है।

शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस ने शिवसेना, भाजपा और राकांपा की महायुति सरकार के खिलाफ ‘जोडे मारो (जूते मारो)’ प्रदर्शन का आह्वान किया है। शिवसेना (यूबीटी), राकांपा (एसपी) और कांग्रेस एमवीए के घटक हैं।

उपाध्ये ने एमवीए से सवाल किया कि क्या वह शिवाजी महाराज के बारे में अपनी टिप्पणियों को लेकर जवाहर लाल नेहरू द्वारा और 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर सोनिया गांधी द्वारा अतीत में मांगी गयी ‘माफियों’ को लेकर ऐसा ही प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ राहुल गांधी ने भी राफेल प्रकरण पर अपनी टिप्पणियों को लेकर माफी मांगी थी। क्या एमवीए इन माफियों को लेकर ऐसा ही प्रदर्शन करेगा।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर पूर्व मराठा शासक एवं इस घटना से आहत लोगों से माफी मांगी थी। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर महायुति सरकार को घेर रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया, ‘‘ क्या प्रधानमंत्री का माफी मांगना काफी नहीं है?’’

उन्होंने कहा कि भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा विपक्ष को ‘बेनकाब’ करने के लिए पूरे महाराष्ट्र में रविवार को शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं के पास प्रदर्शन करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी