देश की खबरें | एमवीए अब भी बरकरार : उद्धव ठाकरे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बावजूद ‘महा विकास आघाड़ी’ (एमवीए) बरकरार है। शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन से एमवीए बना है।
मुंबई, 23 अगस्त शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बावजूद ‘महा विकास आघाड़ी’ (एमवीए) बरकरार है। शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन से एमवीए बना है।
एमवीए भागीदारों की बैठक के बाद यहां राज्य विधानमंडल परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना वायरस संकट का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और एमवीए के सामने मौजूदा चुनौती महामारी की तुलना में कुछ भी नहीं है।
एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद 29 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ठाकरे ने मंगलवार को पहली बार दक्षिण मुंबई में विधान भवन का दौरा किया।
क्या तीनों दल एमवीए की छतरी के तले मुंबई नगर निकाय का चुनाव लड़ेंगे। इसके जवाब में ठाकरे ने कहा, ‘‘हम (एमवीए सहयोगी) लंबे समय के बाद मिले और अच्छा महसूस किया। हम अब भी साथ हैं। हम आपको जल्द ही बताएंगे कि हम क्या करने जा रहे हैं।’’
कांग्रेस स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने को लेकर मुखर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

