देश की खबरें | स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर अपने रुख पर अडिग एमवीए सरकार: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार अपने इस रुख पर अडिग है कि स्थानीय निकायों के लिए 21 दिसंबर को होने वाले चुनाव या तो ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों सहित सभी सीटों पर होने चाहिए या इन्हें पूरी तरह स्थगित कर दिया जाए।

मुंबई, नौ दिसंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार अपने इस रुख पर अडिग है कि स्थानीय निकायों के लिए 21 दिसंबर को होने वाले चुनाव या तो ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों सहित सभी सीटों पर होने चाहिए या इन्हें पूरी तरह स्थगित कर दिया जाए।

पवार ने यहां पत्रकारों से कहा कि अगर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव होते हैं, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित सीटों पर नहीं होते तो यह ''ठीक नहीं होगा।''

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को महाराष्ट्र में उन सीटों पर स्थानीय निकाय चुनाव कराने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी, जहां ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत तक आरक्षण है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया था कि अन्य सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।

शीर्ष अदालत ने दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया था। इनमें से एक याचिका में कहा गया था कि एक अध्यादेश के माध्यम से शामिल/संशोधित प्रावधान समूचे महाराष्ट्र में संबंधित स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के नागरिकों के लिये समान रूप से 27 प्रतिशत आरक्षण की इजाजत देते हैं।

पवार ने कहा, ''एमवीए सरकार अपने इस विचार पर अडिग है कि या तो सभी सीटों पर चुनाव कराये जाने चाहिए या इन्हें पूरी तरह स्थगित कर दिया जाना चाहिए।''

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार ने किसी दल का नाम लिये बगैर, विपक्ष पर ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर ''बिना वजह भ्रम पैदा करने'' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''कोई भी पार्टी सत्ता में हो, वह सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। इसलिए, सरकार का यह विचार नहीं है कि किसी के साथ अन्याय किया जाये।’’

उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा था कि ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर जिला पंचायतों एवं पंचायत समितियों के चुनाव 21 दिसंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\