देश की खबरें | एमवीए एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर महाराष्ट्र में 40 लोकसभा सीट जीत सकता है: थोराट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने शनिवार को कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दल --कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) यदि एकजुट होकर 2024 के चुनाव लड़ते हैं तो एमवीए महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 में से 40 सीट जीत सकता है।

मुंबई, तीन जून वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने शनिवार को कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दल --कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) यदि एकजुट होकर 2024 के चुनाव लड़ते हैं तो एमवीए महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 में से 40 सीट जीत सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अधिकतम सीट पर चुनाव लड़े।

थोराट ने कहा कि जिन सीट पर कांग्रेस ने पहले चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन वहां उसका अच्छा जनाधार है तो वे सीट एमवीए में सीटों की साझेदारी के तहत पार्टी को दे दी जाए।

उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व से इन सीट पर दावा करने की मांग की।

कांग्रेस विधायक दल के नेता थोराट ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कारण देश के लोग उनके समक्ष मौजूद समस्याओं से रूबरू हो गये हैं।

इस बीच, पटोले ने कहा कि पार्टी की दो दिवसीय समीक्षा बैठक संगठनात्मक ताकत के आकलन और यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित रही कि पार्टी कार्यकर्ता इस तरह काम करें कि एमवीए को अधिकतम सीटों पर जीत मिले।

उन्होंने कहा, ‘‘ सीटों के बंटवारे का फार्मूला अबतक तय नहीं किया गया है। हमारे कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि कांग्रेस को अधिकतम सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए। हम राष्ट्रीय दल हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। हम मोदी सरकार को हराने एवं देश को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। केंद्र और एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ लोगों में असंतोष है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\