एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर : तेज रफ्तार ट्रक ने भाई-बहन को कुचला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर घासीपुरा के पास बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक और उसकी बहन को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर : तेज रफ्तार ट्रक ने भाई-बहन को कुचला

मुजफ्फरनगर (उप्र), 30 नवंबर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर घासीपुरा के पास बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक और उसकी बहन को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार शाम की है, जब कुलदीप (22) और उसकी बहन दीपा (24) बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

इस हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग को दो घंटे तक बाधित रखा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने बताया कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).