देश की खबरें | मुजफ्फरनगर स्कूल में थप्पड़ मारने की घटनाः एनएचआरसी ने उप्र के मुख्य सचिव, डीजीपी को नोटिस दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य पुलिस को नोटिस जारी कर मुजफ्फरनगर की उस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी, जिसमें शिक्षिका के निर्देश पर एक छात्र को उसके सहपाठियों द्वारा थप्पड़ मारे गए थे।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य पुलिस को नोटिस जारी कर मुजफ्फरनगर की उस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी, जिसमें शिक्षिका के निर्देश पर एक छात्र को उसके सहपाठियों द्वारा थप्पड़ मारे गए थे।

इस घटना के सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शिक्षिका को पीड़ित बच्चे के धर्म को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी करते देखा जा सकता है।

एनएचआरसी ने कहा कि उसने घटना के बारे में एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है।

शिक्षिका को सांप्रदायिक टिप्पणी करते हुए और छात्रों से कक्षा-दो के मुस्लिम समुदाय के छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कहते हुए वीडियो में देखा जा सकता था।

आयोग ने कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट की जानकारी सच है तो पीड़ित के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है।

एनएचआरसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

आयोग ने कहा कि रिपोर्ट में शिक्षिका के खिलाफ की गई कार्रवाई, दर्ज प्राथमिकी की स्थिति और पीड़ित परिवार को दिये गये मुआवजे आदि के साथ-साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उठाये गये या प्रस्तावित कदमों के बारे में विवरण शामिल होना चाहिए।

इसमें कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षिका को 28 अगस्त तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका