Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर के जिला पूर्ति अधिकारी घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार
उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार रात को सरसावा पुलिस और अपराध शाखा के दल ने मुजफ्फरनगर में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ब्रजेश कुमार शुक्ला को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
सहारनपुर (उप्र), 18 दिसंबर : उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार रात को सरसावा पुलिस और अपराध शाखा के दल ने मुजफ्फरनगर में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ब्रजेश कुमार शुक्ला को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने इससे पहले डीएसओ के चालक को भी गिरफ्तार किया था जिसने मुजफ्फरनगर के भोपा स्थित एक पेट्रोल पम्प से डीएसओ के नाम पर हर महीने 30 हजार रुपये की वसूली करना स्वीकार किया था. यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान के तीन जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि पिछले दिनों सरसावा पुलिस और अपराध शाखा के संयुक्त दल ने इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन की सरकारी पाइप लाइन से डीजल और पेट्रोल चुराने वाले एक अन्तरराज्यीय गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

