मुजफ्फरनगर, चार मई बांग्लादेशी नागरिकों समेत तबलीगी जमात के 15 सदस्यों को यहां एक अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों में से 12 बांग्लादेश के नागरिक हैं, दो असम के और एक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी है।
आरोपियों पर विदेशी अधिनियम और महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी शामली के भैसानी इस्लामपुर गांव की एक मस्जिद में रह रहे थे और इस संबंध में वे अधिकारियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संवाददाताओं को बताया कि एक अप्रैल को मस्जिद के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था, जिसके बाद उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
आरोपियों को पृथक-वास केंद्र भेज दिया गया था जिसकी अवधि पूरी होने के बाद उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY