दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन में सुधार
बाजार सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में सहकारी संस्था, हाफेड द्वारा लूज में सरसों की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये प्रति क्विन्टल पर किये जाने से सरसों के भाव में सुधार आया। किसान भी अब लागत से कम कीमत पर सरसों की बिक्री नहीं कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल सरसों की सरकारी खरीद शुरु होने से सोमवार को स्थानीय मंडी में सरसों और सोयाबीन तिलहनों की कीमतों में सुधार दिखाई दिया। अन्य तेल तिलहनों के भाव में मामूली घट बढ़ दिखाई दी।
बाजार सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में सहकारी संस्था, हाफेड द्वारा लूज में सरसों की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये प्रति क्विन्टल पर किये जाने से सरसों के भाव में सुधार आया। किसान भी अब लागत से कम कीमत पर सरसों की बिक्री नहीं कर रहे हैं।
एमएसपी पर सरकारी खरीद के कारण सरसों वायदा भाव में भी सुधार आया। जयपुर वायदा कारोबार में अप्रैल अनुबंध वाले सरसों की कीमत 4,175-4,210 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
सूत्रों ने कहा कि हाफेड के एमएसपी पर खरीद करने और देशी हल्के तेलों की मांग बढ़ने से सरसों के साथ साथ सोयाबीन लूज की कीमतों में भी क्रमश: 25 रुपये और 100 रुपये क्विंटल का सुधार आया।
सूत्रों ने कहा कि पूरी दुनिया में हल्के तेल (जो जमते नहीं हैं) की मांग बढ़ रही है। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लागू ‘लॉकडाऊन’ के चलते होटल, रेस्तरां आदि के बंद होने से पामोलीन तेलों की मांग काफी कम हुई है। इससे सीपीओ एक्स कांडला, पामोलीन आरबीडी दिल्ली और पामोलीन कांडला तेलों की कीमतें क्रमश: 80 रुपये, 50 रुपये और 50 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 6,270 रुपये, 7,650 रुपये और 6,950 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई।
सोमवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 4,300 - 4,350 रुपये।
मूंगफली - 4,815 - 4,865 रुपये।
वनस्पति घी- 980 - 1,085 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,000 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,975 - 2,025 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 8,540 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,385 - 1,530 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,455 - 1,585 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,500 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,800 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,650 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 7,670 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 6,270 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,900 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 7,650 रुपये।
पामोलीन कांडला- 6,950 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,975- 4,025 लूज में 3,750--3,800 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,430 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

