जरुरी जानकारी | सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन में सुधार, सोयाबीन तेल में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में मिले-जुले रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को सरसों तेल तिलहन एवं सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार आया जबकि मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। बाकी तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
नयी दिल्ली, दो दिसंबर विदेशों में मिले-जुले रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को सरसों तेल तिलहन एवं सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार आया जबकि मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। बाकी तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.68 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग 0.50 प्रतिशत की तेजी रही।
सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन तेल का जरुरत से कहीं अधिक मात्रा में आयात हो रखा है और इसी वजह से मांग कमजोर होने के कारण सोयाबीन तेल के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर मांग होने से सरसों तेल तिलहन के भाव में सुधार दिखा।
उन्होंने कहा कि सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल सहित बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 8,645 - 8,675 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 5,775 - 5,860 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,700 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,870 - 1,995 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,660 -2,685 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,740 - 2,850 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,050 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,750 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,450
सीपीओ एक्स-कांडला- 10,950 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,850 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,600 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,500 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6,400 - 6,500, सोयाबीन लूज 6,300 - 6,350 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

