एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कच्ची घानी तेल मिलों की मांग से सरसों तेल-तिलहन में सुधार, बाकी पूर्ववत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मंडियों में आवक बढ़ने के बावजूद बड़ी कच्ची घानी तेल मिलों की मांग बढ़ने के कारण सोमवार को सरसों तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती आई जबकि सुस्त कामकाज के बीच बाकी सभी तेल-तिलहन (मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल) के दाम पूर्वस्तर पर ही बने रहे।

जरुरी जानकारी | कच्ची घानी तेल मिलों की मांग से सरसों तेल-तिलहन में सुधार, बाकी पूर्ववत

नयी दिल्ली, नौ जून मंडियों में आवक बढ़ने के बावजूद बड़ी कच्ची घानी तेल मिलों की मांग बढ़ने के कारण सोमवार को सरसों तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती आई जबकि सुस्त कामकाज के बीच बाकी सभी तेल-तिलहन (मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल) के दाम पूर्वस्तर पर ही बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में घट-बढ़ का रुख है।

उन्होंने कहा कि छुट्टियों के बाद सोमवार को मंडियों में सरसों की आवक बढ़कर लगभग 5.25 लाख बोरी की हुई मगर कच्ची घानी की तेल मिलों की ओर से सरसों की मांग निरंतर बढ़ रही है। दूसरी ओर किसानों की ओर से जितनी रफ्तार से इस मौसम के दौरान जो आवक होनी चाहिये थी, उतनी हो नहीं रही है।

सरकार के पास नये फसल के साथ पहले का स्टॉक मिलाकर लगभग 16-17 लाख टन सरसों का स्टॉक है। कच्ची घानी की तेल मिलों की इस मांग में निरंतर वृद्धि होने की वजह से सरसों तेल-तिलहन कीमतें मजबूत बंद हुई। जबकि नीरस और सुस्त कारोबार के बीच बाकी अन्य तेल-तिलहन पूर्वस्तर पर बंद हुए।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,675-6,725 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,650-6,025 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,210-2,510 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,480-2,580 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,480-2,615 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,375 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,450 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,425-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,175-4,225 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).