जरुरी जानकारी | कम आवक से सरसों में सुधार, सस्ते आयात से बाकी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सस्ते दाम पर सरसों उत्पादक किसानों द्वारा अपनी फसल नहीं बेचने और मंडियों में कम फसल की आवक होने से स्थानीय तेल- तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तेल की कीमतों में सुधार रहा। सस्ते आयातित तेल की आवक बढ़ने से मूंगफली के भाव अपरिवर्तित रहे तथा सोयाबीन दाना (तिलहन) सहित सोयाबीन के अन्य तेल, सीपीओ और पामोलीन के भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए।

नयी दिल्ली, चार जुलाई सस्ते दाम पर सरसों उत्पादक किसानों द्वारा अपनी फसल नहीं बेचने और मंडियों में कम फसल की आवक होने से स्थानीय तेल- तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तेल की कीमतों में सुधार रहा। सस्ते आयातित तेल की आवक बढ़ने से मूंगफली के भाव अपरिवर्तित रहे तथा सोयाबीन दाना (तिलहन) सहित सोयाबीन के अन्य तेल, सीपीओ और पामोलीन के भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों का कहना है कि राजस्थन, म.प्र., गुजरात, उ.प्र. की मंडियों में सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम भाव में बिक रहे हैं, जबकि वायदा कारोबार का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य के लगभग दिखता है, लेकिन यह भाव मंडी शुल्क, वारदाना और अन्य खर्चो के साथ है। इन शुल्कों को हटा कर देखा जाये तो किसानों को कम कीमत ही मिलेगी। इस स्थिति के कारण मंडियों में सरसों की कम आवक हो रही है, साथ ही सरसों की अच्छी मांग होने से भी इसकी कीमतों में सुधार आया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

उन्होंने कहा कि सरकार को तेलों के ‘ब्लेंडिंग’ (सम्मिश्रण) पर रोक लगानी चाहिये क्योंकि हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी सरकार को ब्लेंडिंग पर रोक लगाने के संदर्भ में निर्देश दिया था। इससे लोगों को स्वास्थ्य का फायदा होगा और देशी तेलों की मांग बढ़ेगी। फिलहाल ब्लेंडिंग के नाम पर विदेशी तेलों की पूरी खपत हो जाती है जबकि देशी तेल का स्टॉक बचा रह जाता है। इस कदम से देश आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार को पाम तेलों के आयात पर रोक लगाने की दिशा में शीघ्र कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार देश में सोयाबीन का उत्पादन बढ़ने की संभावना है और ऐसे में सस्ते विदेशी तेलों का आयात जारी रहा तो सोयाबीन किसानों को लागत निकालना मुश्किल हो जायेगा।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

उन्होंने कहा कि सरकार को इन सस्ते आयातित तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने के बारे में फैसला करना चाहिये जहां विदेशी बाजारों में पिछले छह महीनों के दौरान सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम तेल में 30-40 प्रतिशत की गिरावट आई है।

शनिवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,750- 4,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,830 - 4,880 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,150 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,945 - 1,195 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,565 - 1,705 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,630 - 1,750 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,500 - 13,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,700 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,560 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,620 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,730 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,240 रुपये।

पामोलीन कांडला- 7,500 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,760- 3,785 लूज में 3,560--3,585 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट