जरुरी जानकारी | सरसों, मूंगफली और बिनौला तेल कीमतों में सुधार, सीपीओ व पामोलिन के भाव टूटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार सूत्रों ने बताया कि मूंगफली के मुकाबले बिनौला तेल के एक बार फिर से सस्ता होने के कारण गुजरात की मांग बढ़ने से बिनौला तेल कीमत में सुधार आया और सामान्य कारोबार के बीच अन्य तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।
बाजार सूत्रों ने बताया कि मूंगफली के मुकाबले बिनौला तेल के एक बार फिर से सस्ता होने के कारण गुजरात की मांग बढ़ने से बिनौला तेल कीमत में सुधार आया और सामान्य कारोबार के बीच अन्य तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।
उन्होंने कहा कि त्योहारी मांग बढ़ने के बीच मंडियों में कम उपलब्धता के कारण सरसों दाना, मूंगफली दाना और मूंगफली तेल (तिलहन फसल) की कीमतों में सुधार आया। इस बीच, देश में सरसों की आवक शुक्रवार को दो लाख बोरी से घटकर शनिवार को एक लाख 65 हजार बोरी रह गई।
बाजार के जानकारों ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में बीजाई के शुरू होने के साथ सरकार को छोटे किसानों के लिए सरसों दाने का इंतजाम करना चाहिए। इस वर्ष किसानों को सरसों के जो दाम मिले हैं उससे पैदावार दोगुना से ज्यादा हो सकती है।
सोयाबीन दाना और लूज के भाव पूर्व स्तर पर बने रहे जबकि आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि के बाद विदेशों में भाव टूटने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई।
आयात शुल्क मूल्य में बढ़ोतरी और विदेशी बाजार टूटने के कारण सीपीओ तथा पामोलिन तेल की कीमतों में भी गिरावट देखी गई।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 8,725 - 8,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 6,850 - 6,995 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,750 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,405 - 2,535 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,670 -2,720 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,755 - 2,865 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,360 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,180 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,900 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,430 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,000 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,980 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,920 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन दाना 8,400 - 8,600, सोयाबीन लूज 8,200 - 8,400 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

