देश की खबरें | मुसलमानों ने दिया चिकित्सक को कांधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिरोजाबाद जिले में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मुसलमानों ने इलाके के एक चिकित्सक की अर्थी को ना सिर्फ कांधा दिया, बल्कि शव यात्रा के दौरान 'राम नाम सत्य' और अन्य मंत्रोच्चार भी किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 17 सितंबर फिरोजाबाद जिले में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मुसलमानों ने इलाके के एक चिकित्सक की अर्थी को ना सिर्फ कांधा दिया, बल्कि शव यात्रा के दौरान 'राम नाम सत्य' और अन्य मंत्रोच्चार भी किया।

फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र में नलबंद चौराहे के पास दवाखाना चलाने वाले चिकित्सक डॉक्टर विनोद गुप्ता की बृहस्पतिवार सुबह मृत्यु हो गई। उनकी अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में मुस्लिम शामिल हुए। इसमें सदर विधायक मनीष असीजा ने भी शिरकत की।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: विदेश मंत्रालय ने कहा, ICJ के फैसले को लागू करने के अपने दायित्वों को पूरा नहीं कर पाया पाकिस्तान.

असीजा ने बताया कि डॉक्टर गुप्ता का क्लिनिक मुस्लिम बहुल क्षेत्र में स्थित है और उनके ज्यादातर मरीज भी मुसलमान ही थे। गुप्ता अविवाहित थे और वह इलाके के लोगों में बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने बताया कि जब गुप्ता की शव यात्रा शुरू हुई तो नजारा देखकर वह हैरान रह गये।

विधायक ने बताया कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने अन्त्येष्टि के लिये ले जाये जा रहे गुप्ता के पार्थिव शरीर को कांधा दिया और बाकायदा 'राम नाम सत्य है' और शव यात्रा के दौरान पढ़े जाने वाले मंत्रों का भी उच्चारण किया।

यह भी पढ़े | जानिए क्या है भारतीय सेना का ऑपरेशन ‘स्नो लेपर्ड’.

उन्होंने बताया कि मुसलमान गुप्ता के पार्थिव शरीर को शवदाह गृह तक ले गये जहां पूरे रीति रिवाज से उनकी अन्त्येष्टि की गयी।

असीजा ने बताया कि गुप्ता के परिवार की ओर से उनके दो चाचा और भतीजे अंत्येष्टि में शामिल हुए। भतीजे ने मुखाग्नि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\