देश की खबरें | मुसलमानों और एआईएमआईएम का कोई संबंधी नहीं : किशन रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को ‘‘परिवार चलाता’’ है और उसका मुसलमानों से कोई संबंध नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 22 नवंबर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को ‘‘परिवार चलाता’’ है और उसका मुसलमानों से कोई संबंध नहीं है।

रेड्डी ने समग्र विकास के लिए ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगते हुए एआईएमआईएम पर आरोप लगाया कि उसका गरीब किसानों को ‘‘परेशान’’ करने और माफिया का इस्तेमाल करके उनकी पूंजी ‘‘हथियाने’’ का इतिहास रहा है।

यह भी पढ़े | UP Coronavirus Update: दिल्ली से यूपी आने वाले लोगों का होगा कोरोना टेस्ट, राज्य की योगी सरकार ने लिया फैसला.

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मजलिस पार्टी (एआईएमआईएम) की बात है, तो भाजपा (अपने रुख को लेकर) बहुत स्पष्ट है। मजलिस पार्टी और मुसलमानों का कोई संबंध नहीं है। मुस्लिम भाई अलग हैं और मजलिस पार्टी अलग है।’’

रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मजलिस पार्टी हैदराबाद में हजारों मुसलमानों को परेशान करती है। उसने माफिया गिरोहों का इस्तेमाल करके हजारों मुसलमानों की सम्पत्तियों पर कब्जा किया।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus: जबलपुर में रोको-टोको अभियान में 1 करोड़ 34 लाख की वसूली.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एआईएमआईएम को एक ऐसे राजनीतिक दल के रूप में देखती है, जिसे निजाम के शासन के दौरान कासिम रिजवी की रजाकार-निजी मिलिशिया की विचारधारा विरासत में मिली है और जिसने वित्तीय एवं कानूनी मदद देकर आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को जीएचएमसी चुनाव में चुना जाता है, तो शहर के सभी क्षेत्रों में समग्र विकास होगा।

उन्होंने गरीब तबके के लिए ‘दो शयनकक्ष वाले मकानों’ जैसे चुनावी वादों को पूरा करने में ‘‘नाकाम’’ रहने पर टीआरसी की निंदा की और लोगों से कहा कि वे सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों से उन्हें उनके मकान दिखाने को कहें।

जीएचएमसी चुनाव के लिए मतदान एक दिसंबर को होगा और मतगणना चार दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट