एजेंसी न्यूज

'Bluetik' Subscription Service: मस्क 29 नवंबर को ट्विटर की 'ब्लूटिक' सब्सक्रिप्शन सेवा फिर शुरू करेंगे

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर की आठ अमेरिकी डॉलर वाली ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा 29 नवंबर को फिर शुरू की जाएगी. माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने फर्जी खातों की शिकायत आने के बाद इसे अस्थायी रूप से रोक दिया था.

'Bluetik' Subscription Service: मस्क 29 नवंबर को ट्विटर की 'ब्लूटिक' सब्सक्रिप्शन सेवा फिर शुरू करेंगे

न्यूयॉर्क, 16 नवंबर : अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर की आठ अमेरिकी डॉलर वाली ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा 29 नवंबर को फिर शुरू की जाएगी. माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने फर्जी खातों की शिकायत आने के बाद इसे अस्थायी रूप से रोक दिया था. ट्विटर पर 27 अक्टूबर को मस्क के नियंत्रण से पहले ब्लूटिक मशहूर हस्तियों, सरकार से जुड़े लोगों, पत्रकारों और अन्य हस्तियों को दिया जाता था. इसके लिए पहले उनके प्रोफाइल को सत्यापित किया जाता था.

ट्विटर ने छह नवंबर को कहा कि कोई भी आठ डॉलर का शुल्क देकर ब्लूटिक ले सकता है. बताया गया कि कंपनी ने आय बढ़ाने के उपायों के तहत ऐसा किया. हालांकि, इस फैसले से फर्जी खाते बढ़ गए, जिसके बाद ट्विटर को अस्थायी रूप से इस सेवा को रोकना पड़ा. मस्क ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ''ब्लू वेरिफाइड को 29 नवंबर तक फिर से शुरू किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह भरोसेमंद है.'' यह भी पढ़ें :Pixel Watch New Feature: Google ने अपने पिक्सेल वॉच में स्लीप प्रोफाइल जोड़ा

मस्क ने कहा कि नई शुरुआत के साथ किसी भी सत्यापित नाम को बदलने पर ब्लूटिक निशान चला जाएगा और ट्विटर की सेवा शर्तों के तहत नाम की पुष्टि के बाद ही ब्लूटिक वापस मिलेगा. पिछले हफ्ते मस्क ने संकेत दिया था कि वह ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा को फिर से शुरू करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2022 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).