देश की खबरें | हरियाणा में सिख गुरुओं को समर्पित संग्रहालय बनेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार को एक संग्रहालय के निर्माण की घोषणा की जिसमें सिख गुरुओं के जीवन और उनकी शिक्षाओं को उजागर किया जायेगा।

चंडीगढ़, नौ अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार को एक संग्रहालय के निर्माण की घोषणा की जिसमें सिख गुरुओं के जीवन और उनकी शिक्षाओं को उजागर किया जायेगा।

करनाल में गुरद्वारा डेरा कार सेवा कालंदरी गेट पर श्रद्धालुओं को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया।

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह बैठक 24 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर के 400वें ‘प्रकाश पर्ब’ पर आयोजित होने वाले समारोह पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।

खट्टर ने कहा कि मुगल शासन काल में देशवासियों को अत्याचार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि गुरुओं के बलिदान के कारण ही लोगों को बचाया जा सका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों की सरकार में गुरुओं और संतो के बलिदान पर ध्यान नहीं दिया गया और ना ही उनकी शिक्षाओं को युवा पीढ़ी के साथ साझा किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की मौजूदा सरकार ने संत महापुरुष विचार प्रसार योजना शुरू की है, जिसके तहत महापुरुषों और गुरुओं की जयंती मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\