खेल की खबरें | मुरुगप्पा गोल्ड कप 2023: भारतीय रेलवे ने हॉकी कर्नाटक को हराकर खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय रेलवे ने रविवार को यहां हॉकी कर्नाटक को 5-2 से हराकर मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।

चेन्नई, तीन सितंबर भारतीय रेलवे ने रविवार को यहां हॉकी कर्नाटक को 5-2 से हराकर मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।

रेलवे ने शुरुआती मिनटों में ही पेनल्टी कॉर्नर पर प्रताप लाकड़ा के गोल की बदौलत बढ़त बना ली।

त्रिशूल गणपति ने हालांकि 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।

लाकड़ा ने इसके बाद 24वें और 29वें मिनट में दो और गोल दागकर मध्यांतर तक भारतीय रेलवे की बढ़त को 3-1 तक पहुंचा दिया।

दूसरे हाफ में भी रेलवे का दबदबा देखने को मिली। अजित पांडे (36वें मिनट) और दीपक (42वें मिनट) ने भारतीय रेलवे की बढ़त को 5-1 किया।

कर्नाटक की ओर से चेतन करिसिरी ने 52वें मिनट में एक और गोल किया लेकिन अपनी टीम की हार के अंतर को ही कम कर पाए।

रेलवे को विजेता ट्रॉफी के अलावा खिताबी जीत के लिए सात लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। हॉकी कर्नाटक को उप विजेता ट्रॉफी के अलावा पांच लाख रुपये की इनामी राशि मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now