देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के सांसदों एवं विधायकों से मिलेंगी मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शनिवार को कोलकाता जाकर पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी तथा देश के प्रथम नागरिक के चयन के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में उनका समर्थन मांगेंगी।

कोलकाता, आठ जुलाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शनिवार को कोलकाता जाकर पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी तथा देश के प्रथम नागरिक के चयन के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में उनका समर्थन मांगेंगी।

सांसदों और विधायकों का समर्थन प्राप्त करने के लिए मूर्मु विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैं और इस समय वह अपने गृह राज्य ओडिशा में प्रचार कर रही हैं।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि वह शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘बाद में वह दिन में न्यू टाउन इलाके के एक होटल में भाजपा के सांसदों एवं विधायकों से मुलाकात करेंगी।’’

उन्होंने कहा कि बहरहाल, उनकी विधानसभा जाने या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने की अभी कोई योजना नहीं है।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि उन्हें विधानसभा का दौरा करने की मुर्मू की किसी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले सप्ताह कहा था कि अगर भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने से पहले विपक्ष के साथ चर्चा की होती, तो विपक्षी दल उनका समर्थन करने पर विचार कर सकते थे।

कांग्रेस और तृणमूल सहित विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

भाजपा के पास इस समय पश्चिम बंगाल से 17 लोकसभा सदस्य हैं। उनमें से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल में शामिल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने सांसद के रूप में अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है।

राज्य विधानसभा में भाजपा के 75 विधायक हैं। हालांकि, उनमें से पांच तृणमूल में शामिल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज