देश की खबरें | मुर्मू कोलकाता पहुंचीं, प. बंगाल के भाजपा सांसदों, विधायकों से करेंगी मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी और उनसे 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगी।

कोलकाता, 11 जुलाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी और उनसे 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगी।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से के सिलीगुड़ी में पड़ोसी राज्य सिक्किम के विधायकों से मुलाकात करने के बाद वह रात करीब आठ बजे कोलकाता पहुंचीं।

मुर्मू सांसदों एवं विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैं।

भाजपा के एक नेता ने बताया, ‘‘12 जुलाई की सुबह वह सबसे पहले शहर में स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर जाएंगी। फिर वह पूर्वाह्न करीब 10 बजे एक होटल में भाजपा जनप्रतिनिधियों से मिलेंगी।’’

उल्लेखनीय है कि मुर्मू का नौ जुलाई को कोलकाता जाने का कार्यक्रम था, लेकिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में घोषित एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया गया। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे (67) की आठ जुलाई को जापान के एक पश्चिमी शहर नारा में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि ओडिशा की एक आदिवासी भाजपा नेता मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए आम सहमति की उम्मीदवार हो सकती थीं, अगर भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारने से पहले विपक्षी दलों के साथ चर्चा की होती।

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सहित प्रमुख गैर-भाजपा दलों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के 17 लोकसभा सदस्य हैं। इनमें से अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में चले गए हैं लेकिन उन्होंने बतौर सांसद इस्तीफा नहीं दिया है।

294 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के 75 विधायक हैं। इनमें से पांच तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं लेकिन उन्होंने भी बतौर विधायक इस्तीफा नहीं दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\