देश की खबरें | मुर्मू ने लोहरी और अन्य फसल कटाई से संबंधित त्योहारों की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसलों की कटाई से संबंधित त्योहारों- लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू से पहले रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि ये त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएंगे।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसलों की कटाई से संबंधित त्योहारों- लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू से पहले रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि ये त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएंगे।
मुर्मू ने कहा कि ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और अपने साथ उत्साह और खुशी लेकर आते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत के विभिन्न क्षेत्रों में विविध रूपों में मनाए जाने वाले ये त्योहार प्रकृति के साथ हमारे सामंजस्यपूर्ण संबंधों को दर्शाते हैं। लोग इन अवसरों पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं और दान-पुण्य करते हैं।’’
उन्होंने कहा कि फसलों से जुड़े इन त्योहारों के माध्यम से हम उन मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो देश को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अथक परिश्रम करते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ये त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएं तथा हम भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए मिलकर और अधिक उत्साह से काम करें।’’
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुर्मू ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
लोहड़ी का त्योहार सोमवार को तथा मकर संक्रांति एवं पोंगल मंगलवार को मनाया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

