देश की खबरें | मुर्मू का कृषि वैज्ञानिकों से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, पारिस्थितिकी संतुलन का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चावल को देश की खाद्य सुरक्षा का आधार करार देते हुए शनिवार को कृषि वैज्ञानिकों को इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने एवं पारस्थितिकी संतुलन को कायम रखने के प्रयास का आह्वान किया।

कटक, 11 फरवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चावल को देश की खाद्य सुरक्षा का आधार करार देते हुए शनिवार को कृषि वैज्ञानिकों को इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने एवं पारस्थितिकी संतुलन को कायम रखने के प्रयास का आह्वान किया।

दूसरी ‘भारतीय चावल कांग्रेस’ का उद्घाटन करते हुए मुर्मू ने कृषि वैज्ञानिकों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने भारत को खाद्यान्न अधिशेष देश बनाने में काफी योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत अब चावल का एक बड़ा उपभोक्ता एवं निर्यातक है, लेकिन जब देश आजाद हुआ था तो स्थिति बिल्कुल भिन्न थी।

उन्होंने कहा, ‘‘उन दिनों हम अपनी खाद्यान्न जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर थे।’’

राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईसीसीआर-एनआरआरआई) को इसका श्रेय देते हुए राष्ट्रपति ने इसे आगे की चुनौतियों की भी याद दिलायी।

उन्होंने कहा कि धान की फसल को बहुत अधिक पानी की जरूरत होती है, लेकिन दुनिया के कई हिस्से जलवायु परिवर्तन के कारण जल की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब आये दिन सूखा, बाढ़ और चक्रवात आते हैं जो धान की खेती पर असर डालते हैं, ऐसे में कई स्थान हैं, जहां चावल की पारंपरिक किस्में चुनौतियों से जूझ रही हैं।

राष्ट्रपति ने कृषि वैज्ञानिकों से कहा, ‘‘इस तरह, आज हमारे सामने जो जिम्मेदारी है, उसमें बीच का रास्ता ढूंढना है: एक ओर पारंपरिक किस्मों को बचाये भी रखना है और दूसरी ओर पारिस्थितिकी संतुलन को भी बरकरार रखना है।’’

उन्होंने कहा कि दूसरी चुनौती मिट्टी को आधुनिक चावल खेती के लिए जरूरी समझे जाने वाले रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से बचाना है ।

मृदा को स्वस्थ बनाये रखने के लिए ऐसे उर्वरकों पर निर्भरता घटाने की जरूरत पर बल देते हुए राष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों से ‘पारिस्थतिकी अनुकूल धान कृषि प्रणाली विकसित’ करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि चावल हमारी खाद्य सुरक्षा की बुनियाद है, ऐसे में वैज्ञानिकों को उसके पोषण पहलू को भी ध्यान में रखना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी