Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में दहेज के लिए एक महिला की हत्या
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की ससुराल वालों ने कुछ जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी.
मुजफ्फरनगर, 15 सितंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली जिले में कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की ससुराल वालों ने कुछ जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला के पति और ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. घटना मंगलवार को जिले के आजाद चौक इलाके में हुई.
महिला का नाम मुस्कान है और कासिफ के साथ उसका निकाह मई में हुआ था. उन्होंने बताया कि मुस्कान के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कासिफ कई महीनों से उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहा था. बाद में ससुराल वालों ने जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी. यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, CM बघेल के आदेश के बाद समिति का हुआ गठन
थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं और दहेज निषेध अधिनियम के तहत आसिफ, उसकी मां, उसके तीन भाई और एक बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सभी की तलाश जारी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

