एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर पश्चिमी दिल्ली में गोलीबारी के बाद हत्या का संदिग्ध पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी के पास दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की टीम ने हत्या के एक मामले में संदिग्ध 22 वर्षीय एक युवक को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर पश्चिमी दिल्ली में गोलीबारी के बाद हत्या का संदिग्ध पकड़ा गया

नयी दिल्ली, 14 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी के पास दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की टीम ने हत्या के एक मामले में संदिग्ध 22 वर्षीय एक युवक को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निहाल गोलीबारी के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि निहाल के टिल्लू गिरोह का सदस्य होने का संदेह है।

घटनास्थल से एक बंदूक और एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया।

निहाल कथित तौर पर अमित लाकड़ा नामक व्यक्ति की हत्या में शामिल था। लाकड़ा को हाल ही में डकैती के एक मामले में जमानत मिली थी।

लाकड़ा को नौ नवंबर को मुंडका के भीड़-भाड़ वाले बाजार में कथित तौर पर छह बार गोली मारी गई थी।

एक अन्य अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लाकड़ा गोगी गिरोह का सदस्य था और उसे उसके प्रतिद्वंद्वी टिल्लू गिरोह के सदस्यों ने निशाना बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).