एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बलिया में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

बलिया (उप्र), 20 मई बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कृपा शंकर ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे फेफना थानान्तर्गत औंदी गांव से सूचना प्राप्त हुई कि रामविलास सिंह (72) की हत्या कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शंकर ने बताया कि घटना के समय सिंह ट्यूबवेल पर सो रहे थे।

एएसपी ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सिर और गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गयी है।

उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेन्सिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2025 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).