एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोपी की हत्या, पीड़िता का भाई और दोस्त हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की के भाई और उसके दोस्त को एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोपी की हत्या, पीड़िता का भाई और दोस्त हिरासत में

फरीदाबाद, सात अप्रैल हरियाणा के फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की के भाई और उसके दोस्त को एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति की हत्या की गयी उसने स्कूल जाते समय नाबालिग लड़की के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया था।

पुलिस के अनुसार लड़की ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी और परिवार वालों ने उस लड़के के परिवार से संपर्क किया। लेकिन, वह हरकतों से बाज नहीं आया।

पुलिस के मुताबिक, इससे नाराज होकर आरोपी और उसके दोस्त ने उस व्यक्ति की हत्या की योजना बनाई। वे उसे शुक्रवार शाम को बाजार से एक सुनसान जगह पर ले गए और उसकी पिटाई की। पुलिस ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इसके बाद दोनों ने शव को एक बोरे में डालकर एक बाजार के पास झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे दो दिन बाद (रविवार) बरामद किया गया।’’

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).