Thane Shocker: ठाणे जिले में सड़क किनारे शव मिलने पर दर्ज किया गया हत्या का मामला
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
ठाणे, 6 सितंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भिवंडी के घोड़पाड़ा इलाके में एक राहगीर ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष के करीब है और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने बलात्कार-रोधी विधेयक के साथ तकनीकी रिपोर्ट न भेजने पर CM ममता बनर्जी की आलोचना की
उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103-1 (हत्या) और 238 (साक्ष्य मिटाने) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

