देश की खबरें | बिहार के गोपालगंज में हत्या का मामला: तेजस्वी ने नीतीश पर विधायक को ‘बचाने’ का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी पार्टी जद(यू) के एक विधायक को गोपालगंज जिले में तीन लोगों की हत्या के मामले में ‘बचाने’ का आरोप लगाया।

जियो

पटना, 27 मई बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी पार्टी जद(यू) के एक विधायक को गोपालगंज जिले में तीन लोगों की हत्या के मामले में ‘बचाने’ का आरोप लगाया।

तेजस्वी ने बुधवार को अपनी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात कर मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की ।

यह भी पढ़े | बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3000 के पार, अब तक 15 मौतें.

राजद नेता तेजस्वी ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया कि पुलिस गोपालगंज जिले में कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक अमरेंद्र नाथ पांडेय उर्फ पप्पू पांडे को गिरफ्तार नहीं कर रही है क्योंकि वे मुख्यमंत्री के "करीबी" हैं।

पांडेय का नाम गोपालगंज के राजद नेता जे पी यादव के आवास पर रविवार रात को हुए हमले के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में दर्ज किया गया है। हमले में यादव के माता-पिता और एक भाई की हत्या कर दी गयी। यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े | मुंबई: धोबी तालाब के पास स्थित होटल फॉर्च्यून में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों सहित चार जंबो टैंक मौके पर पहुंची.

इस मामले में पुलिस ने पांडेय के भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस द्वारा विधायक का पता लगाया जा रहा है।

तेजस्वी ने कहा, "अगर कल शाम तक पप्पू पांडेय को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो मैं सरकार को चेतावनी देता हूं, मैं अपनी पार्टी के सभी विधायकों को साथ लेकर गोपालगंज पहुंच जाउंगा।"

बाद में तेजस्वी ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा जिसमें गोपालगंज में हुई हत्याओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि राजग सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टालरेंस’ की नीति का पालन करती है, इसलिए कुछ आपराधिक घटनाओं पर विपक्ष को छाती पीटने की जरूरत नहीं है। कानून अवश्य अपना काम करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान