गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद हत्या के आरोपी ने आत्महत्या की
हरियाणा में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में एक कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 16 दिसंबर: हरियाणा में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में एक कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस के निवासी कन्हैया लाल के रूप में हुई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उसे अगस्त, 2022 में पालम विहार में अपने किराए के कमरे में रहने वाले मथुरा निवासी राधा वल्लभ (26) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में था.
अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग पांच बजे भोंडसी जेल की बैरक संख्या 6बी में कन्हैया लाल का शव बाथरूम में वेंटिलेटर से बंधे फंदे से लटका मिला.उन्होंने कहा कि रात को ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डर ने मृतक के शव को देखा और जेल अधिकारियों को सूचित किया. घटना की सूचना मिलने के बाद जेल अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया. पुलिस ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में उन्होंने शव को नीचे उतारा और शवगृह भेज दिया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

