Delhi: मर्डर का आरोपी पुलिस स्टेशन के शौचालय की खिड़की से कूदकर हुआ फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हत्या के एक मामले में गिरफ्तार एक युवक लोदी कॉलोनी थाने के शौचालय की खिड़की से कूदकर पुलिस हिरासत से फरार हो गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह मई हत्या के एक मामले में गिरफ्तार एक युवक लोदी कॉलोनी थाने के शौचालय की खिड़की से कूदकर पुलिस हिरासत से फरार हो गया. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है जब आरोपी सलमान उर्फ राजा को हत्या के जुर्म में दो दिन की पुलिस हिरासत में थाने लाया गया था.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सलमान की सुरक्षा में हेड कांस्टेबल रवि को तैनात किया गया था. उन्होंने बताया कि रवि को धक्का देने के बाद आरोपी शौचालय की खिड़की से कूदकर फरार हो गया.अधिकारी ने बताया कि सलमान को हत्या के आरोप में लोदी कॉलोनी क्षेत्र से 19 अप्रैल को पकड़ा गया था.
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पैसों के लेनदेन में विवाद को लेकर पीड़ित को बॉलकनी से नीचे फेंक दिया था.एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी सलमान के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने के जुर्म में भारतीय दंड संहिता की धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस ने कहा कि सलमान को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है और यह पता लगाने के लिए आंतरिक जांच भी शुरू की गई है कि वह किन परिस्थितियों में भागने में कामयाब रहा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2024 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

